फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में कर्मचारियों की मनमानी, ग्राहकों ने नारेबाजी कर किया हंगामा

विज्ञापन
सिटी पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सिटी पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। परेशान ग्राहकों ने सोमवार को डाकघर में कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे डाक अधीक्षक ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सोमवार को कुछ ग्राहक अपने खाते से रुपये निकालने के लिए सिटी पोस्ट ऑफिस पहुंचे।डाकघर में अपनी सीट पर कर्मचारी के दो घंटे तक नहीं आने पर ग्राहकों में असंतोष फैल गया। ग्राहकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।

जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने डाक अधीक्षक को सूचना देने के बाद नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था एक सप्ताह से संबंधित बाबू अपनी सीट पर नहीं बैठता है, जिससे ग्राहक पूरे दिन परेशान होते हैं। सोमवार को सुबह से ही जब बाबू सीट पर नहीं पहुंचा तो जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्राहकों द्वारा किए जा रहे हंगामे की जानकारी पाकर डाक अधीक्षक विनय दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राहकों को समझा बुझाकर शांत कराया। संबंधित लिपिक को जमकर फटकार लगाकर ग्राहकों का उनके खातों से लेनदेन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें