फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार गिरोह की सरगना का एजेंट विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Wed, 02 Sep 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • शमसाबाद रोड से पकड़ा आरोपी, ग्राहक और युवतियां लाने का करता था काम 
  • देह व्यापार गिरोह के अब तक 11 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल 
विज्ञापन
सरगना का एजेंट आकाश वर्मा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में पकड़ी गई देह व्यापार की सरगना महिला का एक और एजेंट आकाश वर्मा बुधवार सुबह पुलिस ने शमसाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अमेरिका, नेपाल, उज्बेकिस्तान की मुद्रा भी बरामद की गई है। इससे पुलिस को आशंका है कि उसका संपर्क इन देशों की युवतियों से भी था, जिनको देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि देह व्यापार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया है। इसी क्रम में टीम को सरगना महिला के साथी के बारे में जानकारी मिली थी। 


बुधवार सुबह आरोपी आकाश वर्मा उर्फ पुनीत निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 को जीआर हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने ग्राहक से मिलने जा रहा था। देह व्यापार में संलिप्त है। आरोपी के मोबाइल में देह व्यापार को लेकर की गई चैट मिली है। आरोपी से पुरानी भारतीय और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। 

विज्ञापन

मोबाइल में दो हजार पेज की चैटिंग  

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आकाश के मोबाइल को चेक किया गया। इसमें दो हजार पेज की चैटिंग मिली। इस चैटिंग में ग्राहक और युवतियों से बातचीत की जानकारी मिली है। वह देशभर के ग्राहक और युवतियों के संपर्क में था। देह व्यापार के मामले में पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजी गई सरगना महिला के लिए काम करता था। वह खुद भी अपना देह व्यापार का नेटवर्क चला रहा था। 

यह हुई आरोपी से बरामदगी

चार मोबाइल, 2020 रुपये, तीन हजार के पुराने नोट, चार अमेरिकी डालर, नेपाल के 20 रुपये, सऊदी अरब के चार नोट, उज्बेकिस्तान की मुद्रा, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो आईडी कार्ड बरामद हुए। 

अब तक 11 आरोपी भेजे जेल 
- देह व्यापार की सरगना महिला 
- राहुल मिश्रा, होटल संचालक निवासी कृष्णापुरी कालोनी, ताजगंज। 
- नितिन उर्फ निक्की प्रजापति, होटल संचालक निवास कच्ची सराय, ताजगंज। 
- अर्पित निवासी कलाकुंज, मारुति एस्टेट। 
- राहुल निवासी बाग मुजफ्फर खां। 
- दो युवती निवासी नई दिल्ली। 
- तीन युवती निवासी उज्बेकिस्तान। 
विज्ञापन

सरगना महिला को एक और मामले में जमानत 

ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजी देह व्यापार की सरगना महिला को एक और मामले में जमानत मिल गई। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने सरगना महिला पर दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित योजना के आरोप में की जमानत स्वीकार कर ली। 

सरगना महिला के खिलाफ एसएचओ नरेंद्र कुमार ने 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि सरगना महिला के पास से बरामद मोबाइल की सिम सुनील कुमार निवासी गढ़ीखान, जमाखान, फर्रुखाबाद के नाम पर थी। इसमें फर्जी दस्तावेज लगाए थे। कोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी। इससे पहले भी एक मामले में आरोपी को जमानत मिल गई थी। 

अभी एक आरोपी होटल संचालक फरार 

देह व्यापार की सरगना महिला होटल संचालकों से मिलीभगत करके युवतियों को भेजती थी। मामले मेें पूर्व में पुलिस ने ताज हेवन होटल के संचालक राहुल मिश्रा और निक्की को जेल भेजा था। तीसरा साझीदार प्रशांत राघव अब तक हाथ नहीं आ सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें