फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का फर्जीवाड़ा: बिना सफाई किए लिया 65 लाख का भुगतान, एजेंसी को निगम ने दिया नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब

Sat, 22 Aug 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सड़कों और डिवाइडरों के किनारे धूल-मिट्टी हटाने के लिए नियुक्त एजेंसी पर बिना सफाई किए भुगतान लेने का आरोप लगा है। नगर निगम के निरीक्षण में कई मार्गों पर धूल के ढेर मिले। नगर निगम हर महीने एजेंसी को 65 लाख रुपये तक का भुगतान करता है। अब एजेंसी को नोटिस देकर तीन दिन में जीपीएस रिपोर्ट और तस्वीरों के साथ सफाई का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
गजब का फर्जीवाड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सड़कों पर पानी के छिड़काव की तरह डिवाइडर के किनारे जमा धूल-मिट्टी हटाने के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया गया। नगर निगम ने सात वाहनों से सफाई के लिए एजेंसी रखी है जिसे हर दिन 280 किमी. लंबी सड़कों की सफाई करनी है। एजेंसी ने निगम की आंखों में धूल झोंकते हुए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें सिर्फ कागजों पर चलाईं।
विज्ञापन

 

डिवाइडरों के किनारे धूल की मोटी परतें जमा हैं। निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो पोल खुल गई। अब राज राजेश्वरी एंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस जारी कर जीपीएस रिपोर्ट और तस्वीरों के साथ सफाई का ब्योरा मांगा है। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक निरीक्षण में मशीनों से सफाई नहीं मिली। जिन रूटों पर धूल हटानी थी वहां ढेर लगे हैं। एक जुलाई से 18 अगस्त के बीच परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग में गंदगी मिली जबकि कंपनी सात वाहन चलाने का दावा करती रही।

हर वाहन को 40 किमी. तक सफाई करने का जिम्मा दिया गया है। माल रोड, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, एमजी रोड-टू समेत अन्य सड़कों पर मेट्रो और सीएम ग्रिड के काम के कारण सड़कें खुदी पड़ी हैं। नगर निगम हर माह एजेंसी को 65 लाख रुपये तक का भुगतान करता है।
 

इन प्रमुख मार्गों पर मिले धूल-मिट्टी के ढेर
- सुभाष पार्क चौराहा से सिकंदरा चौराहा तक
- अवंतीबाई चौराहा से 100 फुटा रोड तक
- अवंतीबाई चौराहा से होली पब्लिक स्कूल तक
- अवंतीबाई चौराहा से सराय मूलचंद तक
- नवीन फार्महाउस से मून लाइट तक
- भगवान टॉकीज चौराहा से बिजलीघर चौराहा तक
- मदिया कटरा से बिचपुरी रोड तक
- एत्माद्दौला तिराहा से शाहदरा चुंगी तक
 

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि एजेंसी को जिन सड़कों की मैकेनिकल सफाई की जिम्मेदारी दी गई, उनकी 100 फीसदी सफाई, नियमित छिड़काव और अनुबंध की शर्तों के पालन का ब्योरा देना होगा। जीपीएस लोकेशन, जिओ टैग तस्वीरों को सबूत के तौर पर जमा करना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन

न्यूमेरिक्स
- 40 किमी. सड़क की हर वाहन को प्रतिदिन करनी है सफाई
- 280 किमी. सड़कों की सफाई का है दावा
- 65 लाख रुपये प्रतिमाह हो रहा भुगतान
- 603 रुपये प्रति. किमी की दर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें