फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर क्रिकेट में दाखिले से पहले उम्र का इम्तिहान

Thu, 19 Nov 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जूनियर क्रिकेट में उम्र छिपाकर खेलने वाले खिलाड़ियों और आयु की धांधली पर नकेल कसने के लिए आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ी पहल की है। वर्ष 2027 के सत्र से पंजीकरण के लिए डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इन दोनों दस्तावेज के पोर्टल पर पंजीकरण पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जूनियर क्रिकेट में पूरी प्रतियोगिताएं आयु वर्ग के आधार पर आयोजित होती हैं। ऐसे में जन्मतिथि का सटीक होना सबसे अहम होता है। इस नई व्यवस्था से पंजीकरण के वक्त ही जन्मतिथि और पहचान से जुड़े तमाम दस्तावेज व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल का कहना है कि क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की प्रतिभा और उसका प्रदर्शन ही उसकी असली पहचान होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी वास्तविक आयु के अनुसार ही अवसर मिलना अनिवार्य है। डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र और आधार की अनिवार्यता से इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीश राजपूत ने बताया कि जूनियर क्रिकेट की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों की उम्र का सटीक सत्यापन बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें