बेवर। इटावा फर्रुखाबाद हाईवे चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। नगर पंचायत सभागार में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे की ओर से प्रशिक्षण में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विभाग की जनरल एक्सपर्ट विनीता त्रिपाठी ने बताया कि 45 महिलाओं के समूह का सात दिवसीय प्रशिक्षण नगर पंचायत सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण में बेवर, खिमसेपुर, कुसमरा के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट कर लाभार्थियों के रोजगार सृजन के रास्ते तैयार किया जा रहे हैं।