फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जाम से मिलेगी राहत..हटाई जाएगी मेट्रो की बैरिकेडिंग, वन-वे होंगे रास्ते; वैकल्पिक मार्गों का होगा प्रचार

Mon, 03 Nov 2025 09:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में कई स्थानों परा मेट्रो का कार्य चल रहा है। सड़क पर बैरिकेडिंग हो रखी है। इसके चलते जाम के हालात बन जाते हैं। इससे राहत दिलाने के लिए अब कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग शुरू होते ही एमजी रोड और हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। रोजाना जाम की परेशानी से लोग जूझ रहे है। पुलिस अधिकारियों ने जाम से बचाने के लिए रणनीति बनाना शुरू किया है। एमजी रोड के समानांतर वैकल्पिक मार्गों पर यातायात संचालन बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। कई रास्तों को भी जल्द वन-वे करके वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मेट्रो, टोरंट पावर समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए थे। इनमें एमजी रोड से अनावश्यक पोल हटाने के साथ फुटपाथ को कम करके सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई। कई स्थानों पर अब भी समस्या है। 

इस बार डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके तय किया गया कि मेट्रो का कार्य जहां पूरा हो गया, वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जाएगा। जहां पिलर बनाए जाने है, वहीं बैरिकेडिंग की जाएगी। अगर चाैराहे पर बैरिकेडिंग की गई है तो वहां पर सबसे पहले निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद अगले स्थान पर किया जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यू-गर्डर रखने पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट
एमजी रोड पर साईं का तकिया, एसबीआई चाैराहा, नाई की मंडी, आगरा कालेज, इमरजेंसी, दीवानी चाैराहा तथा हाइवे पर रामबाग से कालिंदी विहार और आईएसबीटी से सिकंदरा तक निर्माण चल रहा है। रात के समय मेट्रो के यू-गर्डर रखने के दौरान क्रेन लगाई जाती है। तब यातायात रोक दिया जाता है। पुलिस के न होने से वाहनों की लंबी लाइन लगती है। 

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेट्रो अधिकारियों से कहा गया है कि वह एसीपी इमरान अहमद से समन्वय करेंगे। ट्रैफिक रोकने की जानकारी देनी होगी। ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद क्रेन लगाएंगे। इससे लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इनका होगा समाधान
- जहां मेट्रो का काम पूरा, हटाई जाएगी बेरिकेडिंग। डीएम आवास के सामने पिलर का काम हो चुका पूरा
- एमजी रोड पर एसएन से दीवानी तक फुटपाथ हटाकर सड़क चौड़ी होगी, बिजली के पोल हटाए जाएंगे
- मथुरा और फिरोजाबाद जाने वाली सड़कों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वैकल्पिक मार्गों से निकलने का सुझाव
- पुलिस ने अपील की है कि एमजी रोड और हाईवे स्थित स्कूलों में बच्चों को लाने, ले जाने के लिए कार की जगह दोपहिया वाहन लाएं
- नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया जाएगा, व्यापारियों के साथ बैठक कर पुलिस वन-वे व्यवस्था लागू करने पर विचार करेगी
- मेट्रो के निर्माण कार्य में लगे वाहन चालकों से कहा जाएगा कि वह सड़क के बीच में वाहन खड़े न करें।
- सड़क बाधित कर वाहनों की पार्किंग की गई है तो लोग फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शिकायत करें, पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें