फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले वसूले चार लाख, फिर की ऐसी मांग...युवती की ब्लैकमेलिंग सह न सका PCS परीक्षार्थी; इस हाल में मिली लाश

Mon, 03 Nov 2025 09:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पड़ोस में रहने वाली युवती लगातार पीसीएस परीक्षार्थी को ब्लैकमेल कर रही थी। इसके एवज में युवक के परिवार से रुपये भी वसूले। परेशान होकर युवक ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के महादेव नगर में पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय सागर सिंह ने रविवार रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ देर पहले ही शादी समारोह से लाैटकर आया था। परिवार के लोग समारोह में ही रुक गए थे। रात में परिजन के आने पर घटना की जानकारी पर कोहराम मच गया। परिजन ने 4 घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पड़ोसी युवती और उसके परिजन बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इसमें समझाैते के युवती ने 4 लाख रुपये वसूले। पुलिस के फाइनल रिपोर्ट लगाने पर भी कोर्ट में बयान देने के लिए 3 लाख रुपये की मांग से बेटे ने अवसाद में आकर जान दे दी। पुलिस ने युवती सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना रविवार रात की है। महादेव नगर निवासी मनोज सिंह जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। उनका बेटा सागर सिंह बीसीए पास था। वह पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उनके रिश्ते के भाई आकाश ने बताया कि सागर वर्ष 2024 में पीसीएस की प्री परीक्षा में पास हो गया था। मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो सका था। इस बार भी प्री परीक्षा पास कर ली थी। मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था। इसके लिए 15 दिन पहले दिल्ली भी तैयारी करने गया था। शनिवार को घर वापस आया था।
विज्ञापन


रविवार को उनके रिश्तेदार के घर में शादी थी। इसमें शामिल होने पर परिवार के सभी लोगों के साथ सागर भी फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम गया था। रात तकरीबन 10 बजे खाना खाने के बाद वह शादी समारोह से अकेला ही वापस आ गया। आधा घंटे बाद परिजन पहुंचे तो वो कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी की चीख निकल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई।

 

पिता बोले, युवती की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने दी जान
परिजन ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटे की हत्या कर फंदे पर लटकाया है। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस कारण शव भी नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर वो केस दर्ज होने पर ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की मांग पर अड़ गए। रात तकरीबन 3 बजे तक वो तैयार नहीं हुए। 

 

बाद में एसीपी सदर इमरान अहमद पहुंचे। उन्होंने मामले में तहरीर देने के लिए कहा। परिजन ने घर के पास रहने वाली युवती, उसके पिता, मां और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पिता मनोज ने लिखा कि घर के पास रहने वाली युवती ने बेटे, मेरे और पत्नी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

 

इसमें समझाैते के नाम पर 4 लाख रुपये वसूले थे। समझाैता होने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाई थी। इसे कोर्ट में भेजा था। युवती और उसके परिजन को बयान के लिए बुलाया जा रहा था। अब वो फिर से एफआर को स्वीकार करने के लिए 3 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। वह लगातार घर छोड़कर जाने के लिए धमका भी रहे थे। 

 
विज्ञापन

इससे बेटा अवसाद में था। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने कहा कि युवती और उसके परिजन की प्रताड़ना से अवसाद में आकर बेटे ने जान दे दी। एसीपी सदर ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। इसमें युवती सहित 4 लोग नामजद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-Deepti Sharma: 'लड़की को कहां भेजते हो', ऐसे मिलते थे ताने, जानें कैसे एक थ्रो ने बदली दीप्ति शर्मा की जिंदगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें