करहल। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद करहल में एक युवक ने अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अभिलेख जला दिए। युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में रोजगार की उम्मीद नहीं है इसलिए उसने अपने अभिलेख जला दिए हैं।
करहल निवासी शीलरतन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद शनिवार को जला दिए। शीलरतन वीडियो में कह रहे हैं कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं उन्हें उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नही हुआ। उनका कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है। वीडियो में शीलरतन कह रहे हैं कि योगी बाबा की सरकार में पहले भी नौकरी नहीं निकली थीं, अब भी नहीं निकलेगी। तब तक वो उम्र का मानक पूरा कर जाएगा। इसलिए उसने अपने अंकपत्र जला दिए हैं ।
ब्लॉक के सामने है दुकान
-युवक करहल कस्बे में ब्लॉक के सामने कंप्यूटर सेंटर की दुकान है। स्टेशन स्टेशनरी के साथ ही वह यहां जॉबवर्क का काम करता है। साथ ही कंप्यूटर से जुड़े काम करता है।