फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पकडने के बाद भीड़ ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। बस स्टैंड़ पर मंगलवार की सुबह एक यात्री की जेब काट कर भाग रहे युवक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद जेबकट की जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के रहने वाले इंद्रपाल सिंह थाना औंछा क्षेत्र के गांव उसनीधा में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। मंगलवार को वह बस स्टैंड पर बस के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
इंद्रपाल को जेब से रुपये निकाले जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने मुड़कर युवक को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग निकला। इंद्रपाल के शोर मचाने पर बस स्टैंड व आसपास मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर दी। तलाशी के दौरान उसके पास से रुपये भी बरामद हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस चोर को पहले अस्पताल ले गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विपिन गिहार निवासी ओमपुरी कॉलोनी हरदोई बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें