फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बनी बात तो दंपती गए एक साथ

Sat, 23 Mar 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी बात तो दंपती गए एक साथ
विज्ञापन

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 44 शिकायतों की सुनवाई की गई। एक शिकायत में दंपती के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

गुलफशा निवासी नई बस्ती सराय भटेला थाना करहल की शादी नसीम अली निवासी ग्राम ढकपुरा थाना बरनाहल के साथ 24 जून 2018 को हुई थी। एक महीने पहले विवाद होने पर गुलफशा मायके चली गई। वह एक महीने से मायके में रह रही थी। उसने एसपी से शिकायत की। एसपी ने समझौता कराने के लिए शिकायत परिवार परामर्श केंद्र में भेज दी। शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई के दौरान दोनों में समझौता हो गया। दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। उन्होंने एक साथ रहने की बात केंद्र में लिखकर दी। समझौते के बाद दोनों को विदा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें