भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी परिजन ने तय कर दी है। शोहदा युवती के पिता व परिजन को आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। परिजन ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पडोरा निवासी दुर्गेश ने पुत्री से छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर आरोपी के परिजन झगड़े पर आमादा हो गए थे। उन्होंने पुत्री की शादी तय कर दी। बेटी की शादी तय होने के बाद शोहदा पुत्री के फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।