19एमएनपी-42-मृतक अभिषेक का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक वैगनआर कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में घायल एक युवक ने आगरा में दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र वीनेश सिंह शुक्रवार की शाम साथी मनोज कुमार और प्रवीन के साथ वैगनआर कार से शहर जा रहा था। शाम करीब आठ बजे कार जब किशनी मैनपुरी मार्ग पर दलपुरा मकरंदपुर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित वैगनआर सड़क किनारे खड्ढ में पलट गई। हादसे में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन आगरा ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।