फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे कर कोविड प्रबंधन की रिपोर्ट बनाकर ले गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोरोना महामारी नियंत्रित करने में चिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की क्या भूमिका रही। क्या परेशानियां हुई और अभी कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए क्या संसाधन है। इन बिंदुओं पर सर्वे करके विश्व बैंक की टीम आगरा से रवाना हो गई है।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी डॉ. अंशुल पारीक ने बताया कि विश्व बैंक के निर्देशन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की चार सदस्यीय टीम ने शहर में चार दिन सर्वे किया। इसमें कोविड सरकारी और निजी अस्पताल, नॉन कोविड अस्पतालों का हाल देखा। चिकित्सकों से कोरोना महामारी में जांच, भर्ती और इलाज समेत अन्य जानकारी की। अंतिम दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. बीएस चंदेल और यूनीसेफ के डॉ. अमृतांशु से कोविड प्रबंधन और परेशानियों की बात की। टीकाकरण के बारे में भी जानकारी की। रिपोर्ट बनाकर टीम वापस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें