फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह महीने बाद हुई बात, तो चले गए एक साथ

Sun, 02 Nov 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। छह महीने से अलग रह रहे दंपती समझौते के बाद एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको केंद्र से विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

करहल के मोहल्ला निवासी युवती की शादी फिरोजाबाद में हुई थी। विवाद के बाद महिला छह महीने पहले मायके आ गई। महिला ने 26 अक्तूबर को परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। समझौता कराने की पहल की गई। पहले दिन समझौता नहीं हुआ। रविवार को काउंसलर नितिन चतुर्वेदी और अमृता चौहान के सामने दंपती ने बात कर, गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद उनको समझौते की शर्त का पालन करने की हिदायत देकर विदा किया गया l पूनम चौधरी, सुनीता शर्मा, प्रीती चौहान, सरिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें