फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट के बाद तेजाब फेंका

Sat, 07 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर में कुर्राचित्तरपुर तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से वारदात की। बस चालक से लूट के बाद उस पर तेजाब डाल दिया। उसके हाथ-पैर झुलस गए। चीखपुकार पर बदमाश भाग निकले। एसपीआरए और सीओ पहुंचे और बदमाशों की तलाश कराई, मगर कोई हाथ नहीं लगा। इरादतनगर में चार दिन में लूट की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

गांव नगला पाटम निवासी दिनेश कुमार स्कूल बस का चालक है। शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे वह इरादतनगर में खड़ी बस को लाने के लिए घर से पैदल निकला था। देवरी रोड स्थित कुर्राचित्तरपुर तिराहे पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। उससे पूछताछ करने लगे। वह कुछ समझता तब तक उस पर हमला बोल दिया। उसे जमकर पीटा। दहशत में आकर उसने तीन हजार रुपये और मोबाइल लुटेरों को दे दिया। बदमाशों ने पहचान होने के संदेह पर  बाइक में लगे बैग से तेजाब की बोतल निकाल उस पर उड़ेल दी। बदमाश उसका चेहरा जलाना चाहते थे, लेकिन खींचतान में तेजाब उसके हाथ और पैरों पर पड़ा। वह चिल्लाता हुआ खेतों की तरफ भागा। चीखपुकार पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग निकले। झुलसे दिनेश ने लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू, सीओ खेरागढ़ सलमान ताज पाटिल भी पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में घरवाले उसे निजी नर्सिंग होम में ले गए। जानलेवा हमले और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें