फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रातभर तीमारदारी के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस यात्रियों को किया गया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। गोरखपुर से बड़ोदरा (गुजरात) जा रही बस शनिवार की रात आगरा-जयपुर हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में एक युवक की मौत और 28 लोग घायल हो गए थे। घायलों और उनके साथ रहे लोगों को रातभर सीएचसी किरावली में रखा गया। इलाज के साथ उनके खाने की भी व्यवस्स्था प्रशासन ने की। सुबह सभी को रवाना किया गया।
विज्ञापन




हादसे के बाद उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, तहसीलदार दीपांकर, नायव तहसीलदार राजपाल सिंह यादव, एसीएमओ डाॅ. नंदन सिंह, अधीक्षक सीएचसी डाॅ. राघवेन्द्र सिंह ने सीएचसी किरावली पहुंचकर व्यवस्था संभालीं। एसडीएम ने बताया कि 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद आईएसबीटी आगरा भेजा गया। जहां से वे अपने गंतव्य को चले गए। रात में 30 लोगों को भी सीएचसी किरावली पर पहुंचाया गया। तहसील प्रशासन ने उनकी भोजन चाय पानी की व्यवस्था की। सुबह समाजसेवी सलमान खान भाजपा नेता एवं पवन इंदौलिया ने नाश्ते की व्यवस्था की। दूसरी तरफ हादसे में मृत दुर्गेश गौड़ के बसंत ने बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसओ ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें