फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

Mon, 29 Aug 2022 01:51 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।

सार

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि नवजात बच्चे की मृत्यु हुई है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। वो जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित अस्पताल में रविवार रात को नवजात की मौत पर परिजन ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


जारुआ कटरा के रहने वाले प्रवेंद्र सिंह एयर फोर्स में हैं। उनके भाई अरविंद कुमार ने बताया कि प्रवेंद्र की पत्नी मोहिनी ने 25 अगस्त को डॉक्टर बोहरा के नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया था। बेटे का जन्म हुआ। डॉक्टर ने पीलिया की शिकायत बताई। बच्चे को अर्जुन नगर तिराहा स्थित एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कर लिया गया।

परिजन का आरोप है कि रविवार शाम 7:00 बजे बच्चे की हालत ठीक थी। रात 8:00 बजे हॉस्पिटल कर्मचारियों ने अस्पताल बुलाया। बताया कि बच्चे की हालत खराब है। उसे दूसरे हॉस्पिटल ले जाओ। इस पर प्रवेंद्र बच्चे को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव लेकर अर्जुन नगर स्थित अस्पताल पर आ गए। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि नवजात बच्चे की मृत्यु हुई है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। वो जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें