फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमिरोर में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति द्वारा पिलाए गए पेय पदार्थ को पीने के बाद वृद्ध व साधु की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घिरोर रोड स्थित आश्रम के महंत ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बमरौली में घिरोर जसराना रोड़ स्थित आश्रम के महंत रागुवा नंद ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि कुछ पूर्व वह आश्रम पर बैठे हुए थे। उनके पास गांव के ही वृद्ध राजाराम और एक अन्य साधु राघवानंद भी थे। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति वहां आया और पेय पदार्थ पीने के लिए कहा, उनके द्वारा मना कर दिया गया। राजाराम व राघवानंद ने पेय पदार्थ पी लिया। पेय पदार्थ पीने के कुछ देर बाद ही दोनों की तबियत खराब हो गई। तीन दिन पूर्व राजाराम की मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल का कहना है कि प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें