फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थलीय निरीक्षण कर मेयर ने माना, सड़क निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एक्स ई एन से नाराजगी व्यक्त करतीं महापौर हेमलता दिवाकर. साथ में मौजूद स्थानीय
विज्ञापन
आगरा। हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे के बीच हुए निर्माण कार्य में 50 लाख के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्देश के बाद भी जांच कमेटी न बनाने से नाराज महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह सोमवार को खुद ही सड़क पर उतर गईं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने माना कि इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने अधीशासी अभियंता से मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सभी दस्तावेजों के साथ तीन दिन में तलब की है। साथ ही कहा कि अब वह सभी विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगाें से ही फीडबैक लेकर आगे कदम उठाएंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 23 नवंबर के अंक में घोटाला...53 लाख में बननी थी सड़क, खर्च किए एक करोड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे के बीच सड़क निर्माण में गड़बड़ी का खुलासा किया था। मामला सामने आने के बाद महापौर ने नगर आयुक्त को कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए लेकिन कमेटी गठित नहीं हुई।
सदन की बैठक में मामला उठने के बाद महापौर ने सोमवार को पार्षद प्रवीना राजावत, रवि करोतिया और वीरेंद्र लोधी की मौजूदगी में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव अफसरों और ठेकेदार के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि नाला निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। सड़क के किनारों पर की गई इंटरलॉकिंग भी ठीक नहीं है। साथ ही कुछ स्थानों को छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने उन्हें बताया कि सड़क पर डामरीकरण (ब्लैक टापिंग) का कार्य भी नहीं किया गया है, जबकि फाइलों में कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अनूठा मामला, सरकार कराए जांच

बसपा पार्षद दल के उपनेता सुनील शर्मा ने कहा कि यह अपनी तरह का अनूठा मामला है। भाजपा के पार्षद आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ीं महापौर जांच की बात कह रहीं लेकिन नगर आयुक्त स्थलीय निरीक्षण नहीं करा रहे। महापौर ने सदन में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दिए जाने की बात कही है। सरकार को तत्काल इस मामले में विशेषज्ञ एजेंसी से जांच करानी चाहिए।
मेयर बोलीं- अफसर-ठेकेदारों के गठजोड़ से जनता परेशान
निरीक्षण के दौरान महापौर ने गड़बड़ी दिखने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जनता परेशान है और निगम के अधिकारी व ठेकेदार जनता के पैसे की बंदरबांट में लगे हुए हैं। अब पूरे शहर में निगम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जनता से फीडबैक लूंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें