फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
कासगंज में सहावर के गांव म्यासुर में अत्महत्या करने वाला मृतक युवक रवि का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के गांव म्यांसुर ने एक युवक ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या का शिकार रवि (25) हुआ। बताया गया कि रवि जेसीबी का चालक है। रात को जब वह लौटकर आया तो वह शराब पीए हुए था। शराब का सेवन करने पर पत्नी ने उसे टोका। इसी बात पर रवि भड़क गया और कमरे में चला गया। कमरे में जाकर रवि ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि की पत्नी छत पर सोने चली गई थी।
विज्ञापन

जब रात में करीब 11 बजे छत से उतर कर कमरे में आई तो रवि का शव फंदे पर झूल रहा था। इस पर पत्नी ने शोर मचाया और परिवार के लोग जाग गए। परिजन ने रवि के शव को फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने रात में ही रवि का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह के समय जब पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहावर अजीत चौहान ने मौके का निरीक्षण किया जहां रवि का अंतिम संस्कार किया गया। वहां से अवशेष के नमूने लिए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच के लिए साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें