फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक दिन बाद कैंसर दिवस मनाने की विभाग को आई याद

Mon, 05 Feb 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन बाद कैंसर दिवस मनाने की विभाग को आई याद
विज्ञापन

- स्वास्थ्य केंद्रों पर बैनर लगा कर ली जागरुकता कार्यक्रम की खानापूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के चलते घरों पर आराम करते रहे। सोमवार को जब अस्पताल खुला तो अस्पतालों में बैनर लगाकर जागरुकता शिविरों का आयोजन कर कार्यक्रम की खानापूरी कर ली।
गैर संक्रामक रोग नियंत्रण करने के लिए जनपद में राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग एवं लकवा (स्ट्रोक) बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाने के आदेश शासन द्वारा दिए गए थे। चार फरवरी को रविवार था। विभाग के अधिकारियों ने कैंसर दिवस पर अपना अवकाश निरस्त करने की जहमत नहीं उठाई। सोमवार पांच फरवरी को जिले के अस्पतालों में चार फरवरी विश्व कैंसर दिवस का बैनर लगाकर जागरुकता कार्यक्रम की इतिश्री कर ली। हैरान करने की बात तो यह रही कि शिविर की न तो किसी को पूर्व से जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार का प्रचार प्रसार किया गया। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को ही बैठाकर जागरुकता कार्यक्रम की खानापूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता से बात की गई तो उनका कहना था कि रविवार को अवकाश के चलते जागरुकता कार्यक्रम सोमवार को चलाया गया। जिले भर के अस्पतालों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर तंबाकू का सेवन करने से बचाव करने और कैंसर से बचाव की जानकारियांं दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें