फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुशियों के 11 दिन बाद रोशनी की जिंदगी में छाया गम का अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हाथों की मेहंदी का रंग अभी छूटा नहीं था। पांव की महावर, बिछुए और हाथ के कंगन जिंदगी में नए सवेरे की कहानी कह ही रहे थे कि शुक्रवार की रात रोशनी की जिंदगी में कभी न छटने वाला अंधेरा लेकर आ गई। पति बॉबी की मौत की खबर ने उसे बेसुध कर दिया। इस बुरी खबर को सुनकर हर कोई स्तब्ध था। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना वह बॉबी के घर की ओर चल दिया।
विज्ञापन

पथरेकी में हुए कार हादसे में घायल बॉबी ने इलाज के लिए ले जाते समय शुक्रवार रात को अकराबाद, अलीगढ़ के पास दम तोड़ दिया। बॉबी की मौत की खबर जैसे ही रोशनी तक पहुंची वह अपनी सुध खो बैठी। मां विमला, पिता राजपाल और अन्य परिवारीजनों के बीच चीत्कार मच गया। 28 नवंबर को नगला अस्तल निवासी बॉबी की शादी सहावर निवासी रोशनी से हुई थी। बॉबी सिकंदराराऊ में ही एक दुकान पर नौकरी करता था। रोज की तरह वह शाम को घर वापस आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के कारण शादी के ग्यारह दिन बाद ही सात जन्मों का बंधन टूट चुका था। हर कोई घटना के बारे में जानकर हैरान था। बॉबी के घर पर लोगों का तांता लग गया। इस असहनीय दुख ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। बाबी की अर्थी को कंथा देते समय पिता राजपाल फफक पड़े। उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे अन्य लोगों की भी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस मंजर को देख हर कोई दुखी था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई धीरेंद्र प्राइवेट नौकरी करते है। दूसरा भाई लोकेश ठेला लगाकर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें