ताजमहल परिसर में मास्क पहने लोग
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ताजमहल पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को एक विदेशी पर्यटक बिना जांच के आगे बढ़ गया। उसे रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई, जिसके बाद उसे ताजमहल में प्रवेश दिया गया।
कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत ताजमहल में पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार दोहपर तकरीबन एक बजे एक अफगानी पर्यटक बिना जांच कराए आगे बढ़ गया था। उसको रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
जांच में अफगानी पर्यटक स्वस्थ निकला। इसके बाद उसे ताजमहल में प्रवेश दिया गया। उधर, दो विदेशी पर्यटकों को ऊंट के काटने की सूचना पर जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लाया गया है। इसे लेकर शहर में अफवाह उड़ गई कि ये पर्यटक कोरोना संदिग्ध है।
कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद सबसे बुरा असर ताजमहल पर पड़ा। ताजमहल पर आने वाले सैलानियों की संख्या आधी रह गई है। पर्यटन सीजन जनवरी और फरवरी में पर्यटकों की संख्या कम रही।