फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफगान विदेश मंत्री आज आगरा में...ताजमहल पर कड़ा पहरा, मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिलने की इजाजत

Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी के आगरा दाैरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। ताजमहल पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। साथ ही उनसे मिलने की भी किसी को इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
माैलवी आमिर खान मुत्ताकी, अफगानिस्तानी विदेश मंत्री - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आएंगे। ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ताजमहल पर कड़ा पहरा रहेगा। शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी है।
विज्ञापन


अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा। सहारनपुर दाैरे के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता की ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ताजमहल में प्रवेश के दौरान भी सख्ती रहेगी।
 
विज्ञापन

उधर, मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल को मिलने की इजाजत नहीं मिलने पर हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, शहर काजी सैय्यद अहमद अली, दाऊद इकबाल, इरफान अहमद और दाऊद शेख ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित नेता से मुस्लिमों को मिलने से रोकना गलत है। यह पुलिस और प्रशासन की मनमानी है।

जिला प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी देवबंद से शिल्पग्राम आएंगे। सुबह 11 से 12 बजे तक ताजमहल भ्रमण करेंगे। फिर दारुल उलूम जाएंगे। इससे पहले होटल ओबराय अमर विलास में दोपहर का भोजन करेंगे। अफगान विदेश मंत्री के आगरा दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें