फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, तहसील के सामने नारेबाजी कर एसडीएम को सड़क पर ही साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील के सामने रोड जामकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, जमकर की - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खेरागढ़। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तहसील खेरागढ़ के अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वकीलों ने तहसील के सामने प्रदर्शन कर सड़क पर ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीते 12 दिन से तहसील खेरागढ़ के अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट कलमबंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते तहसील में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। निबंधन कार्यालय में अधिवक्ता धरना दे रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, सुधीर शर्मा, रामवीर सिकरवार, इंद्रजीत सिकरवार रघुराज तोमर, सुरेश पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें