बाह/खेरागढ़। ई-रजिस्ट्री के विरोध में सोमवार को बाह के वकीलों की कलमबंद हड़ताल जारी रही। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट के न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण ग्रामीण और किसान भटकते दिखे।
बाह में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वाले यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि ई-रजिस्ट्री से दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका छिन जाएगी। सरकार रोजगार छीनने वाले फैसले को वापस ले। वहीं, रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी होने से बैनामा कराने वाले एवं न्यायिक कार्य का बहिष्कार होने से वादकारी दिन भर परेशान रहे। इस दौरान जमीन हुसैन, अश्वनी शर्मा, चंद्रकेतु श्रीवास्तव, रामनिवास बघेल, देवीचरन यादव, संजीव यादव, सुदामा प्रसाद, सुशील भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, दानिश हुसैन, वीरेश तिवारी, वसीम पठान, प्रेम सिंह यादव आदि रहे।
वहीं, खेरागढ़ तहसील के अधिवक्ता अठारहवें दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, सचिव रामवीर सिकरवार, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ,इंद्रजीत सिंह , शत्रुघ्न सिंह,मनोज तोमर, सुरेश पाठक रघुराज तोमर, राम प्रकाश गालव, हरिचंद पचौरी, बच्चू सिंह राजपूत, हरिशंकर मुद्गल, अशोक शर्मा, राघवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।