फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ता अक्तूबर में ही जमा करा दें सीओपी फार्म

Tue, 03 Oct 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता अक्तूबर में ही जमा करा दें सीओपी फार्म
विज्ञापन


-दीवानी में वकीलों की बैठक में हुई चर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को वकीलों की बैठक हुई। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन के पत्र पर वकीलों ने चर्चा की। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि वकीलों द्वारा जमा किए जाने वाले सीओपी का सदस्यता शुल्क बार एसोसिएशन जमा करेगी।
विज्ञापन


बैठक में सौरभ यादव ने कहा कि वकील शीघ्र ही नए प्रारूप में सीओपी फार्म जरूरी प्रपत्रों के साथ बार एसोसिएशन में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि वकीलों द्वारा जमा किए जाने वाले 250 रुपये का शुल्क वकील की जगह बार एसोसिएशन ही जमा करेगी। संतोष यादव राजू ने कहा कि वकील आपने सीओपी फार्म अक्तूबर माह में ही बार एसोसिएशन में जमा कर दें। ताकि सभी फार्म समय से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यालय को भेजे जा सकें। बैठक में विनीत निगम, उमेश राठौर, जगदीश शाक्य, हरवीर सिंह चौहान, जीतू राजपूत, राघवेंद्र कश्यप, कौशलेंद्र पाल, प्रेम कुमार शर्मा, देशराज सिंह, प्रमोद शाक्य, सतीश पाल, सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें