फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता बनाएं काले कोर्ट वाली पार्टी : शिवकिशोर गौड़

Thu, 15 May 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एकता पर जोर दें, अधिवक्ता राजनीतिक दलों से अलग अपनी एक ''''काले कोट वाली पार्टी'''' बनाएं तो स्वयं अपनी हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर हड़ताल करना समस्या का समाधान नहीं है। अत्यधिक गंभीर समस्याओं पर ही हड़ताल करें। उन्होंने परिषद में कुछ ऐसे लोगों के आने पर चिंता व्यक्त की जो वकालत की आड़ में खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस से वेरिफिकेशन कराने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। समिति के वरिष्ठ अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी ने विधिक परिषद के अध्यक्ष से बार काउंसिल से मिलने वाली सुविधाओं की सूचना समय-समय पर अधिवक्ताओं को देने का अनुरोध किया। इस दौरान संजय राजपूत, अमरेंद्र वर्मा, अरुणेश मिश्रा, के के पाण्डेय, शिवकुमार दुवे, मोहम्मद हनीफ खान, श्याम सिंह, विजेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, अनिल सक्सेना, अखिलेश गौतम सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन






मैनपुरी टैक्स बार एसोसिएशन ने किया शिवकिशोर गौड़ का स्वागत

राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का मैनपुरी टैक्स बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। संयोजक एडवोकेट नीरज कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट नीरज शर्मा, आशीष कुमार, अर्पित माहेश्वरी, रोहित गुप्ता, सुयश सक्सेना, जीवक शेखर, रवि यादव, राकेश यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें