फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: परीक्षा में कम आए अंक...फिर बिना बताए घर से निकल गया छात्र, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में अंक कम आने पर छात्र घर से निकल गया। काफी देरतक नहीं लाैटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन की, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस भी छात्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर से एक 16 वर्षीय छात्र मंगलवार शाम से लापता है। परिजन ने दन्नाहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कीरतपुर निवासी महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु मंगलवार शाम बिना किसी को बताए घर से चला गया और तब से वापस नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन हिमांशु का कोई पता नहीं चल सका। 

इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महाराज सिंह ने बताया कि हिमांशु ने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आया। हिमांशु ने 65 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। परीक्षाफल आने के बाद से वह थोड़ा उदास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। चिंता है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना न घट जाए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुमशुदगी की तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें