फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सीजेएम कोर्ट के बाहर वकीलों ने नारेबाजी कर दिया धरना, मंगलवार तक कार्य बहिष्कार का एलान

Sat, 03 Sep 2022 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वकालत के दौरान आ रही समस्याओं के विरोध में वकीलों ने तीसरे दिन जिला जज न्यायालय के बाहर सांकेतिक धरना देने के बाद सीजेएम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में दीवानी के वकील मंगलवार तक अदालतों में कार्य बहिष्कार करेंगे। सोमवार को वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल इलाहाबाद में मुख्य न्यायाधीश से मिलेगा। मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की जाएगी। शनिवार को भी वकीलों ने कार्य बहिष्कार करके सीजेएम कोर्ट के बाहर नारेबाजी करके धरना दिया।

विज्ञापन


वकालत के दौरान आ रही समस्याओं के विरोध में वकीलों ने आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को जिला जज न्यायालय के बाहर सांकेतिक धरना देने के बाद सीजेएम न्यायालय के बाहर धरना दिया। नारेबाजी करके समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। शनिवार की सुबह दीवानी के वकील बार एसोसिएशन के सभागार में एकत्रित हुए। 

एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में वकील नारेबाजी करते हुए जिला जज न्यायालय के गेट पर पहुंचे। गेट के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया। बाद में वकील नारेबाजी करते हुए सीजेएम न्यायालय परिसर के बाहर पहुंचे। वकीलों ने सीजेएम न्यायालय के बाहर धरना दिया। सौरभ यादव ने कहा कि न्यायालयों में वादकारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। वसूली की प्रथा रोकने के लिए वकील हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद 

सचिव संतोष यादव राजू ने कहा कि अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की मौजूदगी में ली जाने वाली पेशा हर हाल में बंद की जानी चाहिए। राघवेंद्र कश्यप, एएच हाशमी, ब्रजेंद्र सिंह यादव, गगन तिवारी, गोपाल शुक्ला, संजना चौहान, रीता नैयर, विनीता भदौरिया, नरेंद्र यादव, अनिल यादव, शिवम कटियार, हरवीर सिंह, जगदीश यादव, शिवकुमार यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, शैलेंद्र यादव, सुरेंश यादव, मोहम्मद उमैर मौजूद रहे। 

धरने में वकीलों ने निर्णय लिया कि दीवानी न्यायालयों में कार्य बहिष्कार छह सितंबर तक जारी रहेगा। पांच सितंबर को वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल इलाहाबाद में मुख्य न्यायाधीश से मिलेगा। मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन देकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग करेगा। मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

सोमवार को आएंगे बार काउंसिल के सदस्य 

दीवानी के वकीलों के आंदोलन को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपना समर्थन दिया है। बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय, अंकज मिश्रा, अजय यादव सोमवार को वकीलों के धरने में शामिल होंगे। कानपुर, इटावा, एटा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी धरने में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें