फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advocate Death Case: अधिवक्ताओं में आक्रोश, पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 04 Mar 2024 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Advocate Death Case: दबिश को दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों को बाहर निकालकर सभी गेट बंद कर लिए।
विज्ञापन
Advocate Death: पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दबिश को दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिसवालों को बाहर निकालकर कलेक्ट्रेट के सारे गेट बंद कर लिए। 

विज्ञापन


यही नहीं पेशी पर आए कैदियों की गाड़ी भी अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने सभी साथियों से कार्य बहिष्कार का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस व अधिवक्ताओं में काफी बहस हुई। लेकिन, अधिवक्ता मानने को तैयार नहीं हैं। वह कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इस मौके पर हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति, आगरा के एडवोकेट सुनील शर्मा के हत्या के दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने जिले के समस्त अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन से सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें