फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः राजीनामा कराने से इनकार करने पर अधिवक्ता को गोली मारी

Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात
 
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर हाईवे पर स्थित कस्बा इटौरा में बृहस्पतिवार रात को जानलेवा हमले के मामले में राजीनामा कराने से इनकार करने पर पूर्व प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता व पूर्व प्रधान के पति को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। घायलके पिता ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इटौरा निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र तारा सिंह अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी पूर्व प्रधान हैं। कस्बा निवासी शेर सिंह बघेल की मां भी इटौरा की ग्राम प्रधान रही हैं। तहरीर के मुताबिक शेर सिंह बघेल व उनके बेटों ने राजू के भाई दीपक पर जानलेवा हमला किया था, इसका मामला दर्ज है। इसमें राजीनामा कराने के लिए राजू पर दबाव बनाया, लेकिन राजू ने इनकार कर दिया।

गुरुवार रात करीब 10:30 बजे राजू हॉस्पिटल में भर्ती अपने भाई दीपक से मिलकर कार से घर लौट रहे थे। तभी इटौरा पर स्थित मनोहर धाम कॉलोनी के गेट के पास बाइक सवार शेर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अधिवक्ता राजू को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसओ मलपुरा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया कि तारा सिंह की तहरीर पर शेर सिंह बघेल पुत्र हरी सिंह, गीतम बघेल पुत्र बंगाली, पीतम बघेल पुत्र बंगाली के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

मंगलवार को अधिवक्ता के भाई को पीटकर कर दिया था घायल
ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात को जखौदा के पास एक होटल पर राजू के भाई देवेंद्र उर्फ दीपक की शेर सिंह बघेल के बेटों के साथ प्रधानी के चुनाव की चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को घर भेज दिया। थाने में दी तहरीर के मुताबिक मंगलवार को दीपक अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल पर बैठा था तभी शेर सिंह बघेल के बेटों ने दीपक पर हमला कर दिया।

परिजनों ने दीपक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता तारा सिंह ने शेर सिंह व उसके बेटों के खिलाफ थाना मलपुरा में जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी पैरवी दीपक का भाई अधिवक्ता राजू कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें