फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से फिरोजाबाद के अधिवक्ता का अपहरण, 50 लाख फिरौती मांगी, दहशत में परिवार

Fri, 07 Feb 2020 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अगवा किया गया अधिवक्ता का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से तीन फरवरी को लापता हुए फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम का अपहरण कर लिया गया। बुधवार को उनके भाई असलम को कॉल करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इससे परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिवक्ता की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम तीन फरवरी को बोदला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। शाम को घर जाने के लिए निकले थे। साढ़ू ने उन्हें बोदला से एक ऑटो में बैठा दिया। उन्हें सिकंदरा से वाहन में बैठना था। मगर, देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन लगा नहीं। इस पर परिजनों ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई।

बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अकरम के भाई असलम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अकरम हमारे कब्जे में है। अगर, उसकी सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। फिरौती की रकम कहां पहुंचानी है, इस बारे में फिर से फोन करके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने दी धमकी

फोन करने वाले ने कहा कि अगर, पुलिस को बताया तो ठीक नहीं होगा। असलम ने कहा कि इतनी रकम नहीं है। इस पर अपहरणकर्ता ने कहा कि हमें पता है कि तुम्हारे चार मकान हैं। इसलिए रुपयों का इंतजाम कर लो। इसके बाद फोन कट गया।

फिरौती मांगे जाने से असलम का परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना सिकंदरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम को अकरम की बरामदगी के लिए लगाया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कई टीमें लगी हैं। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जिस नंबर से कॉल किया गया, उसके बारे में भी पता कर रहे हैं।

लिफ्ट लेकर अपहरण की आशंका

पुलिस को आशंका है कि ऑटो से अधिवक्ता सिकंदरा आए होंगे। इसके बाद वाहन का इंतजार करते समय गैंग ने लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठा लिया होगा। इसके बाद अपहरण करके ले गए होंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें