फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advocate Death Case: वो चीखती रही...पुलिस वालों ने नहीं दिया कोई जवाब; पति जब 8वीं मंजिल से गिरे तब भागी पुलिस

Sun, 03 Mar 2024 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आठवीं मंजिल से अधिवक्ता कैसे गिरे इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। वहीं अधिवक्ता की पत्नी ने बताया कि दरवाजा तोड़कर पुलिस फ्लैट में घुसी थी। इसके बाद पुलिस वालों ने फ्लैट को खंगाला। वो चीखती रही लेकिन उसके किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
 
विज्ञापन
Advocate Death Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के 11 मंजिला अपार्टमेंट मंगलम आधार में शनिवार की सुबह सन्नाटा छाया रहा। पुलिस बल तैनात था। इसी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत हुई थी। आठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 801 में अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा और उनकी ननद मौजूद थीं। सुनीता को नहीं बताया गया कि पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह रिश्तेदारों के आगरा पहुंचने का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुनीता ने बताया कि रात में न्यू आगरा पुलिस आई थी। लकड़ी के दरवाजे पर जाली वाला गेट भी है। पुलिस ने दरवाजे पर लातें मारीं। दरवाजे की चौखट फट गई, कुंडी भी टूट गई। नींद खुलने पर वह घबरा गईं थीं। कई पुलिस वाले अंदर घुसे चले आए। उन्होंने पूछा क्या हुआ लेकिन वे कुछ नहीं बोले। एक-एक कमरा खंगाला। आपस में ही बातें कर रहे थे कि यहां नहीं है, भाग गया।

उन्होंने पुलिस से पूछा कोई वारंट है क्या, पुलिस वालों ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि ऊपर से कोई नीचे गिरा है। बाद में जानकारी हुई कि उनके पति गिरे थे। पुलिस ने रात में ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया था। फॉरेंसिक टीम ने कई घंटे छानबीन की। अपनी मौखिक रिपोर्ट में घटना को हादसा बताया।
 
विज्ञापन

कब-क्या हुआ
01 मार्च की रात :

10:45 बजे: थाना न्यू आगरा पुलिस ने मंगलम अपार्टमेंट में दबिश दी।
11:11 बजे: अधिवक्ता बालकनी से गिरते हुए वीडियो फुटेज मिला।

11:20 बजे: अपार्टमेंट के लोग जुटे, पुलिस जाने लगी तो रोका
11:30 बजे: न्यू आगरा पुलिस अधिवक्ता को लहूलुहान हालत में लेकर एसएन पहुंची।

12:00 बजे: चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
12:10 बजे: सिकंदरा पुलिस ने अपार्टमेंट में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

12:15 एसएन इमरजेंसी में अधिवक्ता की पत्नी और पुलिस अधिकारी व फोर्स पहुंचा।
02 मार्च

सुबह 10 बजे: दीवानी में वकीलों का हंगामा शुरू हुआ।
दोपहर 2 बजे: वकीलों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

शाम 7 बजे: अधिवक्ता के भाई व रिश्तेदार बाहर से घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें