फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुर्गम रास्तों को मात देकर आगरा पहुंचे एडवेंचर रैली के जांबाज

Mon, 23 Feb 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। धूल भरे गुबार, पथरीले रास्ते, जंगलों की खामोशी, ऊंचे-नीचे और संकरे रास्तों के बीच तीन दिनों तक चली शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा रविवार को पूरी हो गई। एडवेंचर रैली के जांबाज ऐसे रास्तों पर अपनी रफ्तार और संतुलन से जीत हासिल कर वापस लौटे।
विज्ञापन

मोटर स्पोर्ट क्लब ऑफ आगरा, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने तीन दिवसीय एडवेंचर रैली का आयोजन किया। तीसरा चरण झांसी से आगरा के बीच पूरा हुआ। करीब 800 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय कर जब प्रतिभागी आगरा पहुंचे तो उनके चेहरे पर थकान से ज्यादा जीत की चमक थी।
रैली का तीसरा और अंतिम चरण रविवार सुबह 7 बजे झांसी के क्राफ्ट स्टेज से शुरू हुआ। कार और बाइक सवार 77 प्रतिभागी जैन चौराहा, गणेशपुरा, सुकमा डैम, बिजौली होते हुए डोंगरी और बजाना पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों को नेविगेशन कौशल और समय प्रबंधन की भी कड़ी चुनौती मिली।
विज्ञापन

-
मैरियट में विजेताओं ने उठाई ट्रॉफी
शाम को फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि और चेयरमैन राम मोहन कपूर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल रेस नहीं, बल्कि साहस और संकल्प का उत्सव है। सचिव करण अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अमित मित्तल, अर्पित अग्रवाल, हेमंत जैन, मनोज खान और रामप्रसाद सहित मोटर स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें