फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हवा में उड़ने वालों पर यूं कसेगी लगाम

Sat, 13 Jan 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) लगेगा। जोकि न सिर्फ एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुगम बनाने में मदद करेगा बल्कि समय-समय पर सुझाव भी देगा। 
विज्ञापन


मोबाइल एप के जरिये मौसम संबंधी व अन्य चेतावनी प्रदान करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। यह दावा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण करते हुए किया है। 

एटीएमएस के तहत गति सीमा पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। जो वाहन गति सीमा का उल्लघंन करेगा, उसके लिए ऑटोमेटिंग नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगेंगे।

पिछले दिनों आगरा डेवलेपमेंट फाउंडेशन के सचिव केसी जैन ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के तहत एक्सप्रेसवे पर यातायात में आ रही अड़चनों से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कदम भी उठाए जाएंगे

यूपीडा ने इसी शिकायत का निस्तारण करते हुए अपनी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला है। इसमें एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बंद किए जाने की बात कही है। 

वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए एक्सप्रेसवे पर 25 किमी के अंतराल पर तथा इंटरचेंज से पूर्व एवं इंटरचेंज रैंप पर गाइड लाइन के अनुरूप गतिरोधक बनाए जाएंगे। 

यूपीडा ने बताया कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ मैनपुरी, इटावा, कानपुर और उन्नाव में जनसुविधा केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। जोकि अंतिम चरण में है। 

सुरक्षा के लिए यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 10 इनोवा वाहनों में 120 भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त यूपी 100 पुलिस के 27 वाहन मदद के लिए पुलिस विभाग द्वारा तैनात किए गए हैं। जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें