फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइली पीएम की सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, एडवांस टीम ने किया दौरा

Sat, 13 Jan 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
israel prime minister - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को आगरा ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले इस्राइली सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम ने ताजमहल, एयरपोर्ट, शिल्पग्राम का स्थानीय पुलिस-प्रशासन अधिकारियों और गृह मंत्रालय अधिकारियों के साथ दौरा किया। 
विज्ञापन


एडवांस टीम ने एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक चक्रव्यूह तैयार किया है। इस्राइली  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ताजमहल भ्रमण से पहले उनकी एडवांस टीम ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

यह टीम शुक्रवार को ही आगरा आ गई थी, लेकिन ताजमहल के बंद होने के कारण शनिवार को पुलिस और सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों को लेकर बैठक की। 
विज्ञापन


शिल्पग्राम पर कार से उतरकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बैटरी चालित बस में बैठकर ताज के अंदर पहुंचेंगे। पूर्वी गेट से लेकर दशहरा घाट तक सुरक्षा प्रबंध और पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी की टीम ने जानकारी ली। इस दौरान 16 जनवरी को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दो घंटे बंद रहेगा। 
विज्ञापन

आईटेक देशों के प्रतिनिधियों ने देखा ताज

इंडियन टेकिभनकल एंड इकोनॉमिक कॉपरेशन (आइटेक) के 18 देशों के 32 प्रतिनिधियों ने शनिवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। 

भारतीय चुनाव प्रणाली का अध्ययन करने आए प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल के बाद फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अफगानिस्तान, इराक, मालद्वीव, इथोपिया, सूडान, कंबोडिया, फिजी, तंजानिया आदि देशों के सदस्य मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें