एटा जिले में पतंजलि ब्रांड की सोनपपड़ी खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिलावटी पाई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने उत्पाद को अधोमानक घोषित किया है। एक अन्य दुकान से लिए दूध के नमूने में भी डिटर्जेंट पाया गया है। विभाग ने विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
दीपावली पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में 13 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। इनमें पतंजलि की सोनपपड़ी भी शामिल है।
वली मोहम्मद चौराहा स्थित नवलकिशोर गुप्ता से सरसों के तेल, जीटी रोड स्थित सत्यभान सिंह डेरी का घी, राजा का रामपुर स्थित पीयूष सिंह की दुकान से पतंजलि सोनपपड़ी, श्याम बिहार कालोनी में उपेंद्र सिंह का पेड़ा, सोनपपड़ी और नन्नूमल चौराहा के शैलेंद्र कुमार की दुकान से सॉस के नमूने लिए गए थे, जो जांच में फेल हुए हैं।