फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीआरडीई की सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, समिति होगी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुरक्षा की दृष्टि से देश के 42 अति-संवेदनशील संस्थानों में शुमार एडीआरडीई (एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट) प्रयोगशाला की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। इसके लिए विशेष समिति बनाई जा रही है। पुलिस आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समिति गठन की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस प्रमुख प्रयोगशाला की सुरक्षा के लिए वाइटल इंस्टॉलेशन लेवल सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने डीएम को भेजे पत्र में समिति में प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध किया है। पांच सदस्यीय समिति में एडीआरडीई प्रमुख के अलावा पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी के एक-एक प्रतिनिधि बतौर सदस्य शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त, खुफिया विभाग, एडीआरडीई में तैनात सुरक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि, एलआईयू और स्थानीय थाना पुलिस की भी अहम भूमिका रहेगी। समिति सुरक्षा का नियमित रूप से आकलन करेगी। इसमें प्रवेश-निकास नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व संचार व्यवस्था की गहन समीक्षा, खुफिया सूचनाओं के आधार पर संभावित खतरों का अग्रिम मूल्यांकन करना। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। मॉक ड्रिल और सुरक्षा ऑडिट आयोजित करने के बिंदु शामिल हैं।
सामरिक दृष्टि से संवेदनशील है एडीआरडीई

आगरा स्थित एडीआरडीई मुख्य रूप से एरियल डिलीवरी सिस्टम, सैन्य व लड़ाकू विमानों के लिए विशेष पैराशूट (ब्रेक और हेवी ड्रॉप सिस्टम) और एयरोस्टेट तकनीक के विकास से जुड़ा है। यहां विकसित स्वदेशी तकनीकों का इस्तेमाल वायुसेना के उपकरणों और अंतरिक्ष अभियानों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें