फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुरक्षा और सावधानी अपनाएं, साइबर अपराध से बचें

Sun, 29 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम में जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग - फोटो : ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम में जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। महिलाएं साइबर अपराध का शिकार न हों। इसको लेकर सुरक्षा और सावधानी बरतें। अंजान नंबर से आने वाली कॉल और वीडियो कॉल को नजरंदाज करें। यदि कोई लगातार परेशान कर रहा है तो 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को यह बातें करहल क्षेत्र के गांव असरोही में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं किशोरियों से कहीं। कहा कि महिला संबंधी कडे़ कानूनों के चलते अपराधी अब साइबर अपराध की ओर मुड़ गए हैं। कई मामले सामने आए हैं। जिनमें जानकारी के अभाव में किशोरियां साइबर अपराध का शिकार हुईं हैं। ऐसा न हो, इसके लिए सावधानी और सुरक्षा बेहद जरूरी है। सोशम मीडिया के उपयोग के दौरान अपनी आईडी को एक मजबूत पासवर्ड दें। इसकी जानकारी किसी भी अंजान व्यक्ति को न दें। हमेशा प्रोफाइल लॉक लगाकर रखें। इसके अलावा थाना कुरावली के गांव बेलाहार में प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरुक किया। कहा कि महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज न कराएं। किसी के दबाव में न आएं और सच का ही साथ दें। थाना औंछा क्षेत्र के गांव पड़रिया, बेवर के श्यामपुर भटपुरा, एलाऊ के कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर, घिरोर के गांव सिकरवार, बरनाहल की ग्राम पंचायत सचिवालय तुलसीपुर, बिछवां की ग्राम पंचायत सुन्नामई, भोगांव के सुलखनपुर, किशनी के कुरसंडा, कुर्रा के गांव तखरऊ में भी जन चौपाल आयोजित कर महिलाओं किशोरियों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें