फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक लापरवाही लोगों के लिए बन रही मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कई स्थानों पर सोमवार को जाम लगा। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। उन्हें सड़कों पर लग रहे जाम की कोई चिंता नहीं थी।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार में पहुंचना शुरू हो गई थी। दोपहर को तेज धूप के बीच शहर के लेनगंज, बजाजा बाजार, सदर बाजार आदि में लोगों की भीड़ के चलते जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। तेज धूप के बीच जाम में फंसने के कारण कई लोग व्याकुल देखे गए।
----
नगर में किसी प्रकार से जाम नहीं लगने दिया जाएगा। कुछ लोग सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। जाम से निजात के लिए तैयारियां की जा रही हैं।- लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें