सोरोंजी नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स उतरवाते कर्मी।
कासगंज। जिले के सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। कर्मियों ने दस निकायों में अवैध रूप से लगे 245 होर्डिंग्स को हटवाया। साथ ही अवैध होर्डिंस लगवाने वालों को भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका और नगर पंचायत में अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए जिले की सभी 10 निकायों में एक साथ अभियान चलाया गया। अभियान में सबसे अधिक 80 हाेर्डिंग्स नगर पालिका सोरोंंजी में हटाए गए। नगर पालिका कासगंज में 69 हाेर्डिंग्स को हटाया गया। नगर पालिका गंजडुंडवारा में 22 होर्डिंग्स हटाए गए। इसके अलावा नगर पंचायत पटियाली में 15, सिढ़पुरा में 10, सहावर में11, भरगैन में13, अमांपुर में 10, बिलराम में 12, मोहनुपर में 9 होर्डिंग्स हटाए गए। अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोग अपने होर्डिंग्स को स्वयं हटालें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार चलेगा।