फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए एटा रोड पर प्रशासन ने कराया चिन्हीकरण

विज्ञापन
टूंडला के एटारोड पर चिह्नीकरण कराते एसडीएम डा बुसरा बानो व तहसीलदार डा गजेन्द्रपाल सिंह - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अतिक्रमण हटाओ अभियान में विधायक द्वारा डाले गए अड़ंगे के बाद अतिक्रमण ध्वस्त कराने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रहा है। शनिवार को प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ एटा रोड पर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया। चेतावनी दी कि लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बुधवार को बलपूर्वक अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने पालिका ईओ मुकेश कुमार के साथ पूरी टीम सहित एटा रोड पर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं ही हटा लें अन्यथा बुधवार से उनके अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया जाएगा और सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में अब किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि गत बुधवार को भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने अतिक्रमण अभियान के दौरान पहुंचकर अभियान को रुकवा दिया था। इसको लेकर एसडीएम व विधायक के बीच बहस भी हुई थी। एसडीएम ने कहा है कि वीआईपी रोड पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होगा और ग्रीन बेल्ट भी बनेगी। इससे पूर्व उन्होंने दीपा का चौराहा पहुंचकर दुकानदारों को नाले के बाहर अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी। तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, पालिका से मनीष चतुर्वेदी, नवीन बाबू, एसआई सुनील टैगोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच दुकान खुलने की सूचना पर की छापामार कार्रवाई
टूंडला। नगर के कपड़ा मार्केट और चेयरमैन मार्केट में दुकानें खुलने की सूचना पर एसडीएम ने छापामार कार्रवाई की। एसडीएम के आगवन की सूचना मिलते ही दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान एक टेलर की दुकान खुली मिलने पर उसकी डाट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें