फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बजत बधाई आज भली री...

विज्ञापन
पार्ट उत्सव समारोह में समाज गायन करते संत एवं सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रेतिया बाजार स्थित श्रीजी की बड़ी कुंज में ठाकुर श्री आनंद मनोहर वृंदावन चंद्र जू एवं श्री रूप मनोहर वृंदावन चंद्र जू का 195वां पाटोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज गायन किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन के रसिक संतों ने श्री महावाणी के पद, बधाई गायन के पद ‘गोकुल मंगल आज बधाई और श्री लाडली जू की बधाई के पद ‘आज ब्रज जन मिलि मंगल गावै, सब सुख साधा नावै, गोपी गोप भाग कीरत के गाय गाय प्रगटावै, प्रगटी श्री राधा रूप अगाधा’ आदि पदों का गायन कर ठाकुर श्री आनंद मनोहर जू को रिझाया। महावाणी के पद ‘बजत बधाई आज भली री, छिति अंबर दिशि छाए रही धुनि, सुनि सुख होत अली री’ आदि पदों का गायन किया गया।
समाज गायन से पूर्व ठाकुर श्री आनंद मनोहर वृंदावन चंद्र जू एवं श्री रूप मनोहर वृंदावन जू का पंचामृत अभिषेक वैदिक एवं पौराणिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पुरोहित ने कराया। श्रीजी मंदिर के प्रबंधक गोवर्धन शरण ने समाजी संतों का स्वागत सम्मान किया। पुजारी मदन मोहन शरण, दामोदर शरण, अमृत किशोर शरण, बृज किशोर त्रिपाठी, धनीराम गौतम, फक्कड़ बाबा व प्रशांत तिवारी थे। इस दौरान भव्य फूलबंगला भी सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें