फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में गरजा बुलडोजर: विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी, 50 प्लॉटों की नींव की गई ध्वस्त

Mon, 15 Jul 2024 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चला। यहां अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने 50 प्लॉटों की नींव ध्वस्त करा दी। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना नक्शा पास कराए की जा रही प्लॉटिंग को बुलडोजर से प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। एसडीएम ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन सोमवार को महमूद नगर में 50 प्लाटों की नींव को ध्वस्त कराया गया।

विज्ञापन


शहर में कई क्षेत्रों में अकृषक भूमि पर बिना अनुमति के और बिना नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एसडीएम सदर को अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। एसडीएम अभिषेक कुमार ने अवैध प्लॉटिंग रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के पहले दिन उपजिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व टीम शहर के मोहल्ला महमूद नगर नई बस्ती पहुंची।

यहां अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने बुलडोजर चलवाकर करीब 50 प्लॉटों में भरी गई नींव को ध्वस्त कराया। कुछ कॉलोनाइजर्स पहुंचे और विरोध करने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। प्लाटों की नींव को पूरी तहर ध्वस्त करते हुए चेतावनी दी कि बिना आबादी घोषित किसी प्रकार से बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग का कार्य न किया जाए। टीम में तहसीलदार मैनपुरी विशाल यादव, नायब तहसीलदार शौर्य राठौर, लेखपाल सदर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ब्रजेश राठौड़ मौजूद रहे।

नगर पालिका की टीम भी रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना आबादी घोषित किसी भी जमीन पर प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले इस बात की जानकारी ले लें कि संबंधित प्लॉट आबादी वाले क्षेत्र में है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें