फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा कुछ ऐसा कि...

Fri, 08 Nov 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय सचिव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के बीच की दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विलय की बातें करने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर शिवपाल सिंह के पुत्र ने भी टिप्पणी कर डाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शौहर ने रखी पांच लाख रुपये की मांग, पूरी नहीं कर सका परिवार, बीवी को दिया तीन तलाक

एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए आदित्य यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिता की बात मानने वाले पछताते नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन युवकों को फेसबुक से दोस्ती कर 'प्रेमजाल' में फंसाया, अब कानून के 'शिकंजे' में आई युवती

एत्मादपुर विधानसभा के नगला अमर सिंह में पहुंचे प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय सचिव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग बुजुर्गों और पिता की बात नहीं मानते वे पछताते हैं। वह यहां पार्टी के विधानसभा एत्मादपुर क्षेत्र के अध्यक्ष संजय यादव के यहां आयोजित भागवत कथा में आए थे।
 
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर लकी यादव ने आदित्य को चांदी का मुकुट और 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 

ये भी पढ़ें: पीएफ घोटालाः ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसी, जिलाध्यक्ष के साथ हुआ कुछ ऐसा

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें अपनी पार्टी में विलय करने के काफी प्रयास किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली, शहर अध्यक्ष अशोक रैना, जिलाध्यक्ष धारा यादव, प्रवीण यादव, अनिल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें