फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आदित्य ने दिखाया दम, 5-0 से जीता पहला मुकाबला

विज्ञापन
आदित्य प्रताप यादव
विज्ञापन
आगरा। मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित एशियन एलीट महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को शहर के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य ने पहला मुकाबला 5-0 से जीतकर अभियान की शुरुआत की। यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 31 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि उलानबटोर के सुखबतार जिले में स्थित एएसए स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के 65 किलोग्राम भारवर्ग में आदित्य प्रताप यादव ने सऊदी अरब के मुक्केबाज मूसा हवासा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही आदित्य अगले चरण में पहुंच गए। आदित्य की उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर, उनके पिता संतोष यादव, राजीव सोई, विजेंदर सिंह, जीतेंद्र कुमार ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें