फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ये तो गजब हो गया...एडीजी जोन थीं सवार, तभी यमुना में बंद हो गई मोटरबोट

Mon, 05 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बाह के बटेश्वर में शिव मंदिर शृंखला देखने पहुंचीं एडीजी जोन (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ की मोटरबोट यमुना में बंद हो गई। ये देख अधीनस्थों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद तत्काल दूसरी बोट मंगाई गई। 
 
विज्ञापन
मोटरबोट से भ्रमण करती एडीजी जोन आगरा अनुपम श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाह के बटेश्वर पहुंचीं एडीजी जोन (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने रविवार दोपहर मोटरबोट में सवार होकर यमुना के रास्ते शिव मंदिर शृंखला को देखा। अटल संकुल केंद्र के पास अचानक मोटरबोट का इंजन बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी चालू न होने पर हड़कंप मच गया। आननफानन घाट से दूसरा मोटरबोट भेजकर उन्हें वापस लाया गया। एडीजी जोन ने मोटरबोट की अनुमति और फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घाट पर बिना सुरक्षा मानकों के मोटरबोट का संचालन हो रहा है। पूर्व में हुए हादसों के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया है। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा की। पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, आचार्य सूर्यकांत आदि ने विधि विधान से पूजा कराई। गौरी शंकर मंदिर में शिव-पार्वती को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने बटेश्वर के घाट का निरीक्षण भी किया। मेले में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान राजू गोस्वामी, डॉ. रेहान, विमला देवी, नरेंद्र गोस्वामी, नत्थीलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें