फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एडीजी सुरक्षा ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बैठक में अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

Sat, 30 Apr 2022 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एडीजी सुरक्षा शनिवार सुबह दस बजे ताजमहल पहुंच गए थे। सबसे पहले पूर्वी गेट से ताजमहल में गए। पूरे परिसर की सुरक्षा देखी। इस दौरान ताज के पीछे महताब बाग और दशहरा घाट की तरफ वॉच टावरों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
ताजमहल में महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ताजमहल के रेड और यलो जोन को देखने के बाद सर्किट हाउस में बैठक की। इसमें उन्होंने महताब बाग और दशहरा घाट की तरफ वॉच टावरों के बीच उगी घास को साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यलो जोन में लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को सही कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा शनिवार सुबह दस बजे ताजमहल पहुंच गए थे। सबसे पहले पूर्वी गेट से ताजमहल में गए। पूरे परिसर की सुरक्षा देखी। इस दौरान ताज के पीछे महताब बाग और दशहरा घाट की तरफ वाच टावरों का जायजा लिया। ताज परिसर के बाद यलो जोन की सुरक्षा की जांच की। खराब सीसीटीवी कैमरो और बैरियर की जानकारी ली। उनके साथ सीआईएसएफ के डीआईजी राहुल जैन और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ताजमहल की सुरक्षा पुख्ता है।

दोपहर 12 बजे अधिकारियों के साथ एडीजी ने बैठक भी की। एसएसपी ने बताया कि ताजमहल के पीछे आठ वॉच टावर हैं। एडीजी ने इन वॉच टावरों के बीच उगी घास को कटवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे सुरक्षाकर्मियों के आवागमन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो। वहीं उन्होंने खराब सीसीटीवी कैमरे सही कराने और पुलिस बल को बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है। बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता, आईजी नचिकेता झा, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें