फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कमला नगर थाने का एडीजी ने किया उद्घाटन, पहले निरीक्षक बने नरेंद्र शर्मा

Tue, 18 Aug 2020 04:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

निरीक्षक सहित 27 पुलिसकर्मी 
विज्ञापन
कमला नगर थाने का एडीजी ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के 43वें थाने कमला नगर का विधि-विधान से उद्घाटन मंगलवार को हो गया। एडीजी जोन अजय आनंद ने फीता काटकर कमला नगर थाने का उद्धघाटन किया। पुलिस के आलाधिकारी और मेयर नवीन जैन इस दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कमला नगर थाना बनाने की मांग लोग लंबे समय से करते आ रहे थे। इस पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बल्केश्वर चौकी में थाना बनाने की तैयारी की गई। कमला नगर थाने में बृज विहार, कमला नगर और बल्केश्वर पुलिस चौकी को रखा गया है। तीनों चौकियों के प्रभारी वही रहेंगे जो पहले थे।

निरीक्षक सहित 27 पुलिसकर्मी 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, कमला नगर थाने में एक प्रभारी निरीक्षक, तीन चौकी प्रभारी, दो दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल, 17 आरक्षी और एक
महिला आरक्षी को तैनात किया गया है। यह सभी पहले न्यू आगरा थाने में तैनात थे। कमला नगर में चोरी और लूट की घटनाएं अधिक होती हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन


शहर में हो गए 18 थाने 
हरीपर्वत सर्किल में चार थाने हो गए हैं। इनमें हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा और कमला नगर थाना हैं। शहर में अब 18 थाने हो गए हैं। इस तरह से जिले में 43 थाने हो गए। हाल ही में जिले में रेंज साइबर क्राइम थाना और विजिलेंस थाना भी खोले गए हैं। हालांकि यह थाने जिला पुलिस के अंतर्गत नहीं आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें